डॉ. सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव, कौन हैं यह IAS अधिकारी?

Image credit: Internet

केंद्र सरकार ने 1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक, उन्हें 1 नवंबर 2026 से या कार्यभार संभालने की तारीख से, जो भी बाद में हो, इस पद पर तैनात किया जाएगा. एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी यादव इससे पहले वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं. अपने करीब 31 साल के प्रशासनिक करियर में उन्होंने 17 अलग-अलग स्थानों पर 23 पदों पर जिम्मेदारी संभाली है.   Read More ...

free visitor counters