हीरो बन रहा था स्कूली लड़का, खड़ा होकर चला रहा था बाइक, अंत में जो हुआ, देखकर लोग बोले- बहुत अच्छे!

Image credit: Internet

अक्सर युवक बाइक को हल्के में लेकर उसके साथ स्टंट करने लगते हैं. वो ये भी नहीं सोचते कि उनकी जान खतरे में पड़ सकती है. इस बात का जीता जागता उदाहरण एक स्कूल लड़का है जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम अकाउंट @messsi_0.4 पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक स्कूली लड़का बाइक पर खड़े होकर उसे चला रहा है और पीछे एक दूसरे लड़के को बिठाए है. अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ता है और दोनों बुरी तरह रोड पर गिर पड़ते हैं. इस वीडियो को 30 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters