10 साल से House Husband है ये शख्स, कमाऊ बीवी के पति ने बताया दर्द, अब तो कोई फोन भी नहीं करता...

Image credit: Internet

आपने आजतक हाउस वाइफ के बारे में काफी बार सुना होगा. महिलाएं या तो कामकाजी होती हैं या फिर हाउस वाइफ. लेकिन इन दिनों एक नया कांसेप्ट देखने को मिल रहा है. इंस्टाग्राम पर @househusbandamit नाम से बने अकाउंट पर शख्स खुद को हाउस हस्बैंड बताते हुए वीडियो पोस्ट करता है. शख्स का कहना है कि वो पिछले दस साल से हाउस हस्बैंड है. उसकी बीवी कमाती है और वो घर के सारे काम करता है. साथ ही अपने बच्चे भी संभालता है. अब इस शख्स ने अपने दस साल का अनुभव शेयर किया, जिसमें उसने बताया कि लोग अब उसे कॉल तक नहीं करते. उसके कोई दोस्त नहीं हैं और ना ही उसे कोई मैसेज करता है. शख्स का वीडियो देखने के बाद कई गृहणियों ने कमेंट किया कि यही हर हाउस वाइफ की भी कहानी है. अब एक मर्द ने भी इस दर्द को झेल लिया.   Read More ...

free visitor counters