एनाकोंडा पकड़ने दलदल में घुसी हसीना, दोनों हाथों से दबोची गर्दन, खुद के कद से लंबा निकला साइज!

Image credit: Internet

अक्सर ऐसा देखा गया है कि लड़कियां कीड़े-मकौड़ों या सांप-बिच्छू से डरती हैं. मगर हर लड़की एक जैसी नहीं होती. कुछ इतनी बहादुर होती हैं कि वो उन्हें पकड़ने के लिए दलदल तक में घुस जाती हैं. इंस्टाग्राम यूजर @dani.villar_ एक वाइल्ड लाइफ कंजर्वेटर हैं यानी वो जंगली जानवरों की रक्षा करती हैं. मगर वो किसी मॉडल की तरह खूबसूरत भी हैं. अपनी इसी खूबसूरती के साथ जब वो जानवरों को पकड़ती हैं तो लोग उन्हें देखकर हैरान हो जाते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो एक बड़े एनाकोंडा को पकड़ते नजर आ रही हैं. वो दलदल में घुसी हुई हैं और एनाकोंडा को दोनों हाथों से दबोचा हुआ है. उन्होंने वीडियो के साथ बताया कि उसकी लंबाई 16-17 फीट है. उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है, उसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters