अब कचरा नहीं रहेगा बेकार! घर-घर बनेगा ‘हरा सोना’, गीले कचरे से तैयार होगी जैविक खाद, किसानों की आय होगी दोगुनी

Image credit: Internet

Bikaner Waste Management: बीकानेर में कचरा प्रबंधन को नई दिशा देने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की जा रही है, जिसके तहत घरों से निकलने वाले जैविक कचरे को ‘हरे सोने’ यानी जैविक खाद में बदला जाएगा. इस योजना का उद्देश्य गीले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना और लोगों को घर-घर खाद बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है. रसोई और घरेलू जैविक अपशिष्ट से तैयार होने वाली यह खाद बागवानी, खेती और पौधों के लिए बेहद उपयोगी होगी. इससे न केवल शहर में कचरे की मात्रा कम होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. नगर प्रशासन का मानना है कि इस पहल से स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी और लोगों में कचरे के पुनः उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.   Read More ...

free visitor counters