Bhojpur: जमीन विवादित है या कागजात फर्जी? अब एक क्लिक पर खुद बताएंगे CO, जानें क्या है नया नियम

Image credit: Internet

Bhojpur Land Registration New Rule: भोजपुर जिले में जमीन के निबंधन को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और आम लोगों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है. मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने दो बेहद महत्वपूर्ण सुविधाएं शुरू की हैं. अब जिले में जमीन की खरीद-बिक्री में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए निबंधन से पूर्व अंचलाधिकारी से जांच कराई जा सकेगी. इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और लाचार नागरिकों के लिए घर बैठे ही निबंधन कराने की विशेष व्यवस्था शुरू की गई है. इन दोनों नई व्यवस्थाओं के लागू होने से न केवल रजिस्ट्री कार्यालयों में दलालों और बिचौलियों का दखल खत्म होगा, बल्कि बुजुर्गों को भी कड़कड़ाती धूप और लंबी लाइनों से मुक्ति मिलेगी.   Read More ...

free visitor counters