महंगाई के इस दौर में 1 रुपये में क्या मिल सकता है भरपेट खाना? शायद एक टॉफी भी नहीं… लेकिन गाजियाबाद में 1 रुपये में मिलती है भरपेट अनलिमिटेड थाली. गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में चलती है श्याम रसोई, जहां सिर्फ 1 रुपये में मटर पनीर, पूड़ी-सब्जी, दाल मखनी, रोटी, राजमा-चावल और मिठाई तक परोसी जाती है.खास बात ये है कि यहां जितना चाहें उतना खाना खा सकते हैं.लेकिन सवाल है आखिर सिर्फ 1 रुपये में इतना खाना कैसे? इसके पीछे एक बेहद भावुक सोच है. इस रसोई के संचालक पंडित गोपाल पुजारी कहते हैं कि 1 रुपये इसलिए लिए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद को ऐसा महसूस न हो कि उसे भीख में खाना दिया जा रहा है. वो अपने पैसे से खाना खरीदकर खाता है और भोजन को लेकर अपना फीडबैक भी देता है.यहां रोज करीब 300 से 400 लोगों के लिए खाना तैयार होता है और इसका खर्च दान की गई खाद्य सामग्री और सहयोग से पूरा किया जाता है.कोरोना काल में इसे शुरू किया गया था. Read More ...
Related posts
आर्मी में डॉक्टर कैसे बनें? मेडिकल की पढ़ाई के साथ मिलती है फौज वाली ट्रेनिंग
यूपी-उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 12 अक्टूबर तक चलेगा फिजिकल टेस्ट
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail