Alwar News: अलवर में खूनी खेल, युवक को मारकर चलती कार से सड़क पर फेंका, परिजनों के हत्थे चढ़ा एक आरोपी
Alwar Murder Case: अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक प्रमोद अपने घर के पीछे रविकांत और प्रदीप के साथ बाजरे की कड़बी लगा रहा था. इसी दौरान गांव के ही मोहन और महेंद्र एक ईको गाड़ी से वहां पहुंचे. आरोप है कि दोनों प्रमोद को गंभीर घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकालकर सड़क पर फेंककर भागने लगे. यह देखकर परिजनों ने गाड़ी को रोक लिया और महेंद्र को पकड़ लिया. वहीं मोहन हाथ में लोहे का सरिया लहराते हुए मौके से फरार हो गया. प्रमोद दो भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती-बाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करता था. घटना के बाद परिवार में मातम है. लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. Read More ...
Related posts
आर्मी में डॉक्टर कैसे बनें? मेडिकल की पढ़ाई के साथ मिलती है फौज वाली ट्रेनिंग
यूपी-उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 12 अक्टूबर तक चलेगा फिजिकल टेस्ट
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail