भारत का इस गांव में रहते है सिर्फ 6 लोग! देखें वीडियो..

Image credit: Internet

महंगाई के इस दौर में 1 रुपये में क्या मिल सकता है भरपेट खाना? शायद एक टॉफी भी नहीं… लेकिन गाजियाबाद में 1 रुपये में मिलती है भरपेट अनलिमिटेड थाली. गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में चलती है श्याम रसोई, जहां सिर्फ 1 रुपये में मटर पनीर, पूड़ी-सब्जी, दाल मखनी, रोटी, राजमा-चावल और मिठाई तक परोसी जाती है.खास बात ये है कि यहां जितना चाहें उतना खाना खा सकते हैं.लेकिन सवाल है आखिर सिर्फ 1 रुपये में इतना खाना कैसे? इसके पीछे एक बेहद भावुक सोच है. इस रसोई के संचालक पंडित गोपाल पुजारी कहते हैं कि 1 रुपये इसलिए लिए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद को ऐसा महसूस न हो कि उसे भीख में खाना दिया जा रहा है. वो अपने पैसे से खाना खरीदकर खाता है और भोजन को लेकर अपना फीडबैक भी देता है.यहां रोज करीब 300 से 400 लोगों के लिए खाना तैयार होता है और इसका खर्च दान की गई खाद्य सामग्री और सहयोग से पूरा किया जाता है.कोरोना काल में इसे शुरू किया गया था.   Read More ...

free visitor counters