होटल वाले नहीं डालते कोई सीक्रेट मसाला! इस देसी ब्लेंड से घर का खाना भी बनेगा लाजवाब

Image credit: Internet

जमशेदपुर के मसाला कारोबारी मानस के अनुसार, होटल जैसा स्वाद किसी सीक्रेट मसाले से नहीं, बल्कि साबुत मसालों के सही संतुलन और ताजगी से आता है. दालचीनी, इलायची, लौंग, काली मिर्च, जीरा, जावित्री, जायफल, धनिया, सौंफ, तेजपत्ता और कसूरी मेथी जैसे मसालों को हल्का भूनकर पीसने से खास मसाला तैयार होता है. इसकी आधा से एक चम्मच मात्रा ही दाल, सब्जी, पनीर, पुलाव, छोले या नॉनवेज का स्वाद कई गुना बढ़ा सकती है. यह मसाला घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और खाने को होटल जैसा स्वाद व खुशबू देता है.   Read More ...

free visitor counters