अहमदाबाद में 4 बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला, खौफनाक मंजर CCTV में कैद, कानून का खौफ खत्म?
गुजरात के अहमदाबाद स्थित गोमतीपुर इलाके से असामाजिक तत्वों के आतंक का एक खौफनाक मामला सामने आया है. इलाके में सरेराह गुंडागर्दी और हिंसा की इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार हमलावर मिलकर एक व्यक्ति को घेरकर बेरहमी से पीट रहे हैं. इतना ही नहीं, मारपीट कर रहे बेखौफ बदमाशों के हाथों में धारदार चाकू भी साफ नजर आ रहे हैं. पीड़ित जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर लगातार उस पर हमला करते रहे. गौरतलब है कि गोमतीपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के उपद्रव की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी ऐसी वारदातें सामने आ चुकी हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए गोमतीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी के लिए त्वरित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.गुजरात के अहमदाबाद स्थित गोमतीपुर इलाके से असामाजिक तत्वों के आतंक का एक खौफनाक मामला सामने आया है. इलाके में सरेराह गुंडागर्दी और हिंसा की इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार हमलावर मिलकर एक व्यक्ति को घेरकर बेरहमी से पीट रहे हैं. इतना ही नहीं, मारपीट कर रहे बेखौफ बदमाशों के हाथों में धारदार चाकू भी साफ नजर आ रहे हैं. पीड़ित जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर लगातार उस पर हमला करते रहे. गौरतलब है कि गोमतीपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के उपद्रव की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी ऐसी वारदातें सामने आ चुकी हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए गोमतीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी के लिए त्वरित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail