महीसागर में तूफान का तांडव! कडाणा में हवा से पलटीं बाइकें, ऑटो-टेम्पो उलटे, यातायात ठप

Image credit: Internet

गुजरात के महीसागर जिले के कडाणा क्षेत्र में अचानक आए तेज तूफान और धूल भरी आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे खड़ी कई बाइकें पलट गईं, जबकि ऑटो और टेम्पो भी संतुलन खोकर उलट गए. तूफान की रफ्तार इतनी अधिक थी कि भारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. मौसम में अचानक आए बदलाव से धूल का बड़ा गुबार उठा, जिससे दृश्यता कम हो गई और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.   Read More ...

free visitor counters