आसमान में हजारों योद्धा उतारेगा भारत, स्वदेशी कंपनियों से सबसे बड़ी ड्रोन डील, ₹2000000000 होगा खर्च

Image credit: Internet

India Domestic Drone Deal: भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए इस साल घरेलू कंपनियों को 2 अरब डॉलर (20,000 करोड़ रुपये से अधिक) के मिलिट्री ड्रोन ऑर्डर देने की तैयारी में है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह देश के इतिहास में मानव रहित हवाई प्रणालियों (UAS) की अब तक की सबसे बड़ी खरीद होगी. हालिया वैश्विक संघर्षों (रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान के तनाव) में ड्रोन की मारक क्षमता और सीमाओं पर बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इस मेगा डील को फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के तहत पूरा किया जाएगा, जिससे घरेलू स्टार्टअप्स और बड़े औद्योगिक घरानों को भारी बढ़ावा मिलेगा.   Read More ...

free visitor counters