4 बजे उठकर पढ़ाई, 10 किमी का सफर, धौलपुर की मनिष्का ने 12वीं में 97.20% लाकर बढ़ाया मान
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं परिणाम में धौलपुर जिले की मनिष्का शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वनस्थली शिक्षा निकेतन की इस छात्रा ने कला वर्ग में 97.20% अंक हासिल कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया. मनिष्का ने राजनीति विज्ञान में 100 में 100 अंक प्राप्त किए, जबकि हिंदी साहित्य में 97 और हिंदी अनिवार्य में 98 अंक हासिल किए. उनकी सफलता के पीछे रोजाना 8 से 9 घंटे की मेहनत और अनुशासित दिनचर्या का बड़ा योगदान रहा. गांव मालोनी खुर्द से रोज 10-12 किलोमीटर का सफर तय कर स्कूल जाना और बिजली न होने पर टॉर्च की रोशनी में पढ़ाई करना उनके संघर्ष को दर्शाता है. मनिष्का का सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है और वह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां और शिक्षकों को देती हैं. Read More ...
Related posts
बांग्लादेश में ‘डीप स्टेट’ गेम? छात्र आंदोलन के आसिफ महमूद का विस्फोटक खुलासा
जब थाईलैंड के बंदर की हुई भारतीय से मुलाकात, खा-खाकर फट जाता पेट, यूं बचाई जान!
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
VIDEO: कप्तान रियान पराग ने कैमरे पर खोल दिए वैभव सूर्यवंशी के कई राज
31-03-26 04:03:00pm -
VIDEO: माइक हसी ने किसको बताया चेन्नई की बड़ी हार का जिम्मेदार सुनिए
31-03-26 04:03:46pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail