Aaj Ka Mausam: मार्च का आखिरी दिन... कहीं बारिश, कहीं ओले! क्या आपके शहर में भी बदलेगा हाल?

Image credit: Internet

Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मार्च के आखिर में जहां तेज गर्मी पड़ती थी, इस बार मौसम सुहाना बना हुआ है. IMD के मुताबिक अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा. इसकी वजह लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सिस्टम हैं. उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का असर दिख रहा है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तेज हवाएं और बारिश की संभावना है. दिल्ली में भी मौसम बदलेगा. हल्की बारिश, गरज-चमक और 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. बिहार और झारखंड में मौसम ज्यादा उग्र रह सकता है. यहां तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है. कुछ जगहों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. तेज हवाओं और बिजली गिरने के दौरान खुले में न रहें. किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने को कहा गया है. फिलहाल साफ है कि अगले कुछ दिनों तक देश में मौसम यूं ही बदलता रहेगा. कहीं बारिश, कहीं आंधी और कहीं ओले गिर सकते हैं.   Read More ...

free visitor counters