Video: बिहार में पहली बार भैंस बनी सरोगेट मदर, टेस्ट ट्यूब से पैदा होंगे हाई-क्वालिटी बच्चे, IVF तकनीक सुपरहिट

Image credit: Internet

Buffalo IVF Technology Bihar: बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ने पशुपालन में बड़ा कदम उठाते हुए पहली बार भैंसों पर आईवीएफ तकनीक लागू की है. अब तक यह तकनीक सिर्फ गायों तक सीमित थी, लेकिन अब ब्लैक डायमंड कही जाने वाली मुर्रा नस्ल की भैंसों पर सफल प्रयोग के साथ डेयरी सेक्टर में नई संभावनाएं खुल गई हैं. शोध टीम के प्रमुख डॉ. दुष्यंत यादव के मुताबिक शुरुआती चरण में 4 भैंसों पर आईवीएफ प्रक्रिया सफल रही है और तय समय पर बच्चों के जन्म की उम्मीद है. यह प्रयोग राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत स्थापित लैब में किया गया. जिसमें 5 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम शामिल रही. आईवीएफ के जरिए श्रेष्ठ नस्ल की मादा से अंडाणु लेकर लैब में भ्रूण तैयार किया जाता है और उसे दूसरी स्वस्थ भैंस में प्रत्यारोपित किया जाता है. फिलहाल यह सेवा परीक्षण चरण में किसानों के लिए मुफ्त है, जबकि आगे चलकर लगभग 10 हजार रुपये शुल्क रखने की तैयारी है. सफल होने पर किसानों की आमदनी और दूध उत्पादन दोनों बढ़ने की उम्मीद है.    Read More ...

free visitor counters