कुछ तो गड़बड़ है... लैंडिंग से पहले खराबी, 4 घंटे तक आसमान में चक्कर लगाता रहा प्लेन
Hyderabad Flight News: सोचिए… आप फ्लाइट में बैठे हों, सबकुछ सामान्य चल रहा हो, और अचानक पता चले कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है. कुछ ऐसा ही हुआ हैदराबाद से हुबली जा रही एक फ्लाइट में, जहां अचानक आई खराबी ने यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मचा दी. दरअसल, यह फ्लाइट दोपहर करीब 3 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ी थी और इसे करीब 4:30 बजे हुबली पहुंचना था. लेकिन उड़ान के दौरान ही तकनीकी गड़बड़ी का पता चला, जिसके बाद हालात पूरी तरह बदल गए. पायलट्स ने तुरंत बड़ा फैसला लेते हुए विमान को सीधे लैंड कराने के बजाय हवा में ही चक्कर लगवाना शुरू कर दिया. करीब 4 घंटे तक यह प्लेन आसमान में मंडराता रहा. इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों के चेहरों पर डर साफ दिखाई दे रहा था. कोई भगवान को याद कर रहा था, तो कोई भावुक होकर रो रहा था. हर गुजरते मिनट के साथ तनाव बढ़ता जा रहा था. हालांकि, इस पूरे मुश्किल समय में पायलट्स ने बेहद धैर्य और समझदारी से काम लिया. वे लगातार तकनीकी टीम के संपर्क में रहे और सुरक्षित समाधान तलाशते रहे. आखिरकार कई कोशिशों के बाद विमान को हुबली की बजाय बैंगलोर एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया गया. शाम करीब 7:30 बजे इस फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail