पलामू में आस्था का केंद्र बना सिद्धपीठ देवी मंदिर, संतान सुख की मन्नत लेकर आते हैं श्रद्धालु, 1887 से लग रहा मेला

Image credit: Internet

Palamu Siddhapeeth Devi temple: झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है.मुख्य पुजारी त्यागी दास ने बता कि इस सिद्धपीठ की विशेष पहचान संतान सुख की कामना से जुड़ी मान्यताओं के कारण भी है. मान्यता है कि जिन दंपतियों को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है, वे माता के दरबार में आकर मन्नत मांगते हैं. इसके अलावा कई श्रद्धालु भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति और पारिवारिक परेशानियों के समाधान की कामना लेकर भी पहुंचते हैं. नवरात्र के दौरान ऐसे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है, जो माता के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हैं. हालांकि, संतान प्राप्ति से जुड़ी ये बातें स्थानीय धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं.   Read More ...

free visitor counters