Tiger Shroff Firing LIVE: पहले 45 म‍िनट इंतजार क‍िया, फि‍र टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोल‍ियां

Image credit: Internet

Tiger Shroff Car Firing Live: रव‍िवार रात 18 अक्‍टूबर को टाइगर श्राॅफ पर हुए हमले के बाद जुहू पुल‍िस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. 3 अज्ञात हमलावरों के ख‍िलाफ केस दर्ज क‍िया गया है. दूसरी तरह सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी च‍िंता बढ़ गई है. ऐसे में मुंबई पुल‍िस ने खान के बांद्रा स्‍थ‍ित गैलेक्‍सी अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी है. बंगले के बाहर बुलेट प्रूफ जैकेटों में पुल‍िस के जवान तैनात हैं. अभी तक टाइगर पर हुए हमले में शामि‍ल बाइक को पुल‍िस ने बरामद कर ल‍िया है, उसकी नंबर प्‍लेट से हमलावरों तक पहुंचने की कोश‍िश की जा रही है. इन हमलों की ज‍िम्‍मेदारी लॉरेंस बि‍श्‍नोई गैंग ने ली है और हमले को लेकर ऑड‍ियो जारी क‍िया है. हालांक‍ि पुल‍िस ने अभी इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं की है. इस हमले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस कमिश्नर और टाईगर श्रॉफ से बात की है. उन्होंने जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.   Read More ...

free visitor counters