शादी सीजन में जोधपुर महका फूलों से! ड्रेस-मैचिंग वरमाला ट्रेंड ने बढ़ाई डिमांड, कारोबारियों की चांदी कर दी

Image credit: Internet

Jodhpur Wedding Season Flower demand: शादी सीजन के चलते जोधपुर का फूल बाजार इन दिनों पूरी तरह महक उठा है. खास तौर पर दूल्हा-दुल्हन की ड्रेस से मैचिंग वरमाला का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिससे फूलों की मांग में बड़ा इजाफा हुआ है. कारोबारियों के मुताबिक रोजाना 20 टन से ज्यादा फूलों की आवक हो रही है. गुलाब, ऑर्किड, राजनिगंधा और विदेशी फूलों की विशेष मांग देखी जा रही है. डिजाइनर और थीम-बेस्ड सजावट ने बाजार में नई रौनक ला दी है. इस ट्रेंड से फूल व्यापारियों की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है और वेडिंग इंडस्ट्री को भी मजबूती मिल रही है. जोधपुर में इस समय शादी समारोहों की तैयारियां अपने चरम पर हैं.   Read More ...

free visitor counters