Rubika Liyaquat Show:वंदे मातरम के पूरे 6 अंतरे अनिवार्य! क्या कोर्ट के दहलीज पर पहुंचेगा राष्ट्रगीत
केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को लेकर नए नियम जारी किए हैं. अब सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में वंदे मातरम गाते समय सभी खड़े होंगे, और पूरे छह अंतरे गाए जाएंगे, जिनकी कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकंड होगी. पहले केवल दो अंतरे ही गाए जाते थे. इस आदेश का विरोध शुरू हो गया है. जमीयत उलेमाए हिंद के चेयरमैन अरशद मदनी ने कहा कि यह धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है. एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी और टीएमसी सांसद डोला सेन ने भी इसका विरोध किया. कांग्रेस ने कहा कि वे शुरुआती दो अंतरों के पक्ष में हैं, लेकिन पूरे गीत को अनिवार्य करना सही नहीं है. बीजेपी ने विपक्ष पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया, जबकि विपक्ष का कहना है कि यह आदेश जबरदस्ती थोपा जा रहा है. देश के युवाओं और विशेषज्ञों में इस मुद्दे पर बहस चल रही है कि क्या मातृभूमि की आराधना किसी की धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ हो सकती है. Read More ...
Related posts
संसद में बजट सत्र का पहला चरण पूरा: लोकसभा-राज्यसभा 9 मार्च तक के लिए स्थगित
राहुल गांधी ने अचानक किसान नेताओं से मीटिंग क्यों की, कौन-कौन थे, क्या हुआ?
खाटूश्याम नगरी में बनेगी विश्व की सबसे ऊंची 252 फीट लड्डू गोपालजी प्रतिमा
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
T20 World Cup Live Score: नीदरलैंड ने टॉस जीतकर यूएसए को बल्लेबाजी के लिए बुलाया
13-02-26 06:02:19pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail