LIVE: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग शांतिपूर्ण संपन्न, वोटरों ने किया रिकॉर्डतोड़ मतदान

Image credit: Internet

LIVE: असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई और शाम पांच बजे तक वोटिंग संपन्न हो गई. हालांकि पोलिंग बूथों पर लाइन में खड़े लोगों को वोट डालने का मौका दिया जाता रहेगा. वोटिंग के मामले में असम के लोगों ने शानदार प्रदर्शन किया. दोपहर 3 बजे तक असम में 75.91 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं केरल में 62.71 फीसदी और पुडुचेरी में 72.40 फीसदी वोटिंग हुई. तमाम पोलिंग बूथों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम के साथ वोटिंग कराई हुई. असम में 2.5 करोड़ मतदाता और 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि केरल में 2.71 करोड़ मतदाता और 833 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला है. पुडुचेरी की 30 सीटों पर 9.44 लाख वोटरों ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया. तीनों राज्यों में बहुमत के अलग-अलग आंकड़े हैं और हर सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिलने आसारा हैं.   Read More ...

free visitor counters