धागों में जिंदा हुआ जंगल! इस कारीगर की कला देख दंग रह जाएंगे

Image credit: Internet

Rajasthan Salawas Dari: राजस्थान के सालावास गांव के कारीगर दिनेश प्रजापत ने अपनी अनोखी दरी कला से देशभर में पहचान बनाई है. चार पीढ़ियों और करीब 100 साल पुराने इस पारंपरिक हुनर को उन्होंने एक नई ऊंचाई दी है. दिनेश ने एक ऐसी दरी तैयार की, जिसमें धागों के जरिए पूरी ‘जंगल स्टोरी’ को जीवंत कर दिया गया. इस उत्कृष्ट कारीगरी के लिए उन्हें साल 2018 में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया. इस दरी को बनाने में करीब 4 महीने का समय लगा और इसमें जंगल, राजा-महाराजा और ग्रामीण जीवन की झलक को बेहद बारीकी से दर्शाया गया है. यह सम्मान न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय बना. दिनेश की यह कला आज परंपरा, मेहनत और रचनात्मकता का बेहतरीन उदाहरण बन चुकी है.   Read More ...

free visitor counters