Video: आर्मी की बीवी अब फेमस होगी? 1 लाख फॉलोअर्स के साथ बनीं झारखंडी भौजी, 40 की उम्र बनाईं पहचान

Image credit: Internet

Womens Success Story: 40 की उम्र में ज़िंदगी जहां अक्सर ठहरने लगती है. वहीं झारखंड की सुषमा देवी ने नया मोड़ चुनकर सोशल मीडिया को दूसरा करियर बना लिया. पलामू की रहने वाली और आर्मी जवान की पत्नी सुषमा ने बच्चों के बड़े होने के बाद खाली समय को शिकायत नहीं, संभावना की तरह देखा. यूट्यूब के जरिए उन्हें पता चला कि सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई और पहचान का मजबूत जरिया भी है. उन्होंने अपना चैनल शुरू किया और झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती, लोक कला, बाजार और खानपान को कंटेंट का आधार बनाया. झारखंडी भौजी के नाम से पहचानी जाने वाली सुषमा के आज विभिन्न प्लेटफॉर्म पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनके बेटे खुद कैमरामैन बनकर साथ देते हैं, जिससे मां-बेटे की जोड़ी एक प्रोफेशनल टीम में बदल गई है. समाज के ताने आर्मी वाली बीवी अब फेमस होगी. आज उनकी सफलता की गवाही बन चुके हैं. सुषमा हर महीने सोशल मीडिया से होने वाली कमाई से बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतें संभाल रही हैं. साबित करते हुए कि सपनों की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती.   Read More ...

free visitor counters