Video: मोम का जादू, रंगों की बाजीगरी! जमशेदपुर की दो सहेलियों ने ₹1000 की साड़ी से विदेशों तक मचाया तहलका
Success Story: जमशेदपुर की शोमा और डालियां ने अपने हुनर से पारंपरिक बाटिक प्रिंट को नई पहचान दी है. कभी सीमित दायरे तक सीमित यह कला अब देश-विदेश तक पहुंच चुकी है. दोनों ने शहर में छोटा काम शुरू किया, जो धीरे-धीरे सफल व्यवसाय बन गया. शोमा के अनुसार बाटिक प्रिंट एक पारंपरिक कला है, जिसमें कपड़े पर डिजाइन बनाने के लिए मॉम (वैक्स) और रेज़िन को गर्म कर लगाया जाता है. डिजाइन के बाद कपड़ा डाई में डुबोया जाता है. जहां मोम होती है, वहां रंग नहीं चढ़ता, बाकी हिस्सों में रंग भर जाता है. बाद में मोम हटाकर कपड़े को अंतिम रूप दिया जाता है. पूरा काम हाथ से होने के कारण हर पीस अलग और खास होता है. डालियां बताती हैं कि यह प्रिंट खूबसूरत होने के साथ टिकाऊ भी है और सही देखभाल पर 10 साल तक रंग फीका नहीं पड़ता. बाटिक साड़ी लगभग ₹1000, जबकि ब्लाउज ₹400-₹500 में मिल जाता है. सूट-सलवार, दुपट्टा और शॉल में भी इसकी खूब मांग है. यह कहानी महिला उद्यमिता और पारंपरिक कला की वैश्विक पहचान की मिसाल बन गई है. Read More ...
Related posts
बाढ़ को बनाया वरदान, झंझारपुर के किसान कर रहे धान-गेहूं की रिकॉर्ड पैदावार
सीबीएसई का नया अल्टीमेटम, अब कक्षा 6 से पढ़नी होगी तीसरी भाषा, क्या है R3 नियम?
LIVE: असम में 3 बजे तक 75.91%, केरल में 62.71% और पुडुचेरी में 72.40% वोटिंग
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
VIDEO: 1 रन से मैच हारने के बाद दिल्ली के ओपनर ने मिलर नहीं इसको बताया जिम्मेदार
09-04-26 05:04:04pm -
LIVE मैच में दी गाली, शुभमन गिल के ओवरथ्रो पर कैसे भड़के हेड कोच नेहरा जी?
09-04-26 05:04:04pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail