67 साल में पहली बार... रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने पर जम्मू कश्मीर पर हुई धनवर्षा, केएल राहुल की टीम भी हुई मालामाल

Image credit: Internet

Ranji Trophy Champion Prize Money: भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक नया सूर्योदय हुआ है. जम्मू-कश्मीर ने 67 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. फाइनल में दिग्गज कर्नाटक को पहली पारी की बढ़त के आधार पर मात देकर 41 वर्षीय कप्तान पारस डोगरा की सेना ने वह कर दिखाया जो अब तक नामुमकिन माना जाता था. इस ऐतिहासिक गौरव के साथ ही विजेता टीम पर धनवर्षा हुई है, जहां जम्मू-कश्मीर को 5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम प्राइज मनी मिली, वहीं उप-विजेता कर्नाटक को 3 करोड़ रुपये से संतोष करना पड़ा. यह जीत रियासत के क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है.   Read More ...

free visitor counters