केले के पत्ते में इंसानों को लपेटा, फिर डोरी से बांधकर धूप में छोड़ा, डिटॉक्स का अजीब तरीका वायरल!

Image credit: Internet

सोशल मीडिया यूजर प्रखर गर्ग (@yogawithprakhar) ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो शरीर को डिटॉक्स करने का अजीबोगरीब तरीका दिखा रहे हैं. इस वीडियो में वो बनाना लीफ थेरापी दिखा रहे हैं जिसमें लोगों को केले के पत्ते में लपेटकर और फिर डोरी से बांधकर धूप में छोड़ दिया जा रहा है. उनका कहना है कि इससे बॉडी डिटॉक्स हो जाती है और जिन लोगों को शुगर है, उन्हें इससे काफी फायदा मिलता है. वीडियो में उन्होंने इस टेक्नीक को घर पर आजमाने के लिए 5 बातें भी बताई हैं. ये वीडियो वायरल हो रहा है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters