बहराइच के दीपू 1600 किलोमीटर स्केटिंग करके पहुंचेंगे अमरनाथ, अयोध्या, वैष्णो देवी और केदारनाथ कर चुके हैं यात्रा, जाने आगे का प्लान

Image credit: Internet

बहराइच के दीपू ने लोकल 18 की टीम से खास बातचीत में बताया कि ईश्वर ऐसे ही उनके प्राणों में शक्ति और भक्ति बनाए रखें, आगे भी जो धाम बचे हुए हैं, वह वहां की यात्रा पूरी करेंगे. फिर चाहे रास्ते में कितनी भी मुश्किलें और रोड़े क्यों न आएं. यह देखने, कहने और सुनने में तो बहुत आसान लगता है, लेकिन वास्तव में स्केटिंग से इतनी लंबी यात्रा करना आसान नहीं होता. पैरों में छाले, कहीं तपती धूप तो कहीं भारी बारिश, यह केवल भक्ति और आस्था ही है जो दीपू को हर वक्त हिम्मत और हौसला देती है, जिससे वह दिन-प्रतिदिन अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जाते हैं.   Read More ...

free visitor counters