Animal Husbandry: दूध घट रहा है? पेट के कीड़े हो सकते है वजह, जानें पशुओं में डिवर्मिंग का महत्व

Image credit: Internet

Animal husbandry tips: सर्दियों के मौसम में पशुओं की सेहत पर खास ध्यान देना बेहद जरूरी होता है. कई बार अच्छा चारा और महंगा दाना देने के बावजूद पशु कमजोर हो जाते है या दूध उत्पादन घटने लगता है. विशेषज्ञों के अनुसार इसका मुख्य कारण पशुओं के पेट में मौजूद कीड़े होते है जो पोषक तत्वों को सोख लेते है. इसी समस्या से बचाव के लिए डिवर्मिंग यानी कीड़े मारने की दवा देना अनिवार्य माना गया है. पशु चिकित्सक डॉ. बृजेश बताते है कि बिना डिवर्मिंग के पशु को दिया गया पोषण बेकार चला जाता है. जिससे कुपोषण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. डिवर्मिंग के बाद पशु स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान रहता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. वे सलाह देते है कि हर 3 महीने में पशुओं की डिवर्मिंग कराएं और दवा देने से पहले पशु के वजन के अनुसार पशु चिकित्सक से परामर्श जरूर ले.   Read More ...

free visitor counters