बेंगलुरु की सड़कों पर दिखा अद्भुत नजारा, Electric Unicycle से ऑफिस गया शख्स, ट्रैफिक को दिखाया ठेंगा!

Image credit: Internet

बेंगलुरु में अगर आपको ऑफिस जाना है तो समय से कई घंटे पहले निकलना पड़ता है. यहां सड़कों पर गाड़ियां रेंगती है. इसी वजह से कई लोग रोज ऑफिस के लिए लेट भी हो जाते हैं. बॉस की डांट से बचने और ट्रैफिक से बचाव के लिए एक शख्स ने सड़क पर अपनी इलेक्ट्रिक यूनिसाइकिल उतार दी. शख्स को पतले से चक्कानुमा गाड़ी पर जाते देख सभी हैरान रह गए. जैसे ही ये वीडियो शेयर किया गया, वायरल हो गया. जहां कई लोगों ने इसे बेंगलुरु के ट्रैफिक के लिए बेस्ट बताया वहीं कई ने लिखा कि ये भारत है. अब आगे जाकर ये सीधे किसी गड्ढे में गिर जाएगा. बता दें कि भारत में इलेक्ट्रिक यूनिसाइकिल दस हजार की रेंज से शुरू होती है. लेकिन सड़कों पर इसे यूं चलाया जाना सेफ नहीं है.   Read More ...

free visitor counters