मशरूम बना मुनाफे का पावर हाउस! बिहार की कंचन ने वैल्यू एडिशन से लाई क्रांति, नमकीन-ठेकुआ में मिलेगा प्रोटीन

Image credit: Internet

Mushroom Snacks: गया जिले की कंचन कुमारी ने मशरूम को केवल सब्जी तक सीमित न रखकर उसे बच्चों के मनपसंद स्नैक्स में बदलकर एक नई फूड क्रांति शुरू की है. बांकेबाजार प्रखंड के दीघासीन गांव की रहने वाली कंचन ने उन माताओं की बड़ी चिंता दूर कर दी है. जिनके बच्चे मशरूम की सब्जी खाना पसंद नहीं करते थे. कंचन ने ओएस्टर और बटन मशरूम के पाउडर से बिहार के पारंपरिक व्यंजनों को नया रूप दिया है. अब उनके पास मशरूम से बने ठेकुआ, निमकी, भुजिया, अदौरी और तिलौरी जैसे दर्जनों उत्पाद उपलब्ध हैं. हाल ही में बोधगया के उद्यम सम्मेलन में इनके स्टाल पर भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने मशरूम के अचार और सूखे स्नैक्स की खूब सराहना की. प्रोटीन से भरपूर यह नवाचार न केवल बच्चों के लिए स्कूल टिफिन का बेहतरीन विकल्प है, बल्कि स्थानीय बाजार में भी इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है. कंचन का यह वैल्यू एडिशन मॉडल अब गया के अन्य मशरूम उत्पादकों के लिए मुनाफे का नया रास्ता खोल रहा है.    Read More ...

free visitor counters