Video: घर में लाकर तुरंत एक्वेरियम में न छोड़ें मछली, एक्सपर्ट से जानें उन्हें लंबी उम्र देने के 5 सीक्रेट्स

Image credit: Internet

Aquarium Fish Care Tips: रंग-बिरंगी मछलियां घर की खूबसूरती तो बढ़ाती हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही से वे असमय दम तोड़ देती हैं. जमशेदपुर के एक्वेरियम विशेषज्ञ प्रेम के अनुसार, मछलियों के मरने के पीछे उनके रखरखाव में की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां होती हैं. अगर कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखा जाए, तो मछलियां लंबे समय तक स्वस्थ रह सकती हैं. एक्सपर्ट प्रेम ने मछलियों की लंबी उम्र के लिए 5 जरूरी टिप्स शेयर किए हैं. हर हफ्ते एक्वेरियम का कम से कम 30% पानी जरूर बदलें. महीने में एक बार पूरी सफाई करें. बड़ी मछली को दिन में 20-22 दाने और छोटी को सिर्फ 3-4 दाने ही भोजन दें.  ज्यादा खाना पानी को जहरीला बनाता है. फिल्टर को 24 घंटे चलाने के बजाय सुबह 4 घंटे और शाम को 4 घंटे चलाना ही काफी है. लगातार लाइट जलने से पानी में काई (एल्गी) जमने लगती है, जिससे मछलियां बीमार होती हैं. नई मछली लाते ही सीधे एक्वेरियम में न छोड़ें. पहले प्लास्टिक बैग को कुछ देर एक्वेरियम के पानी के ऊपर तैरने दें ताकि वह तापमान के अनुकूल हो सके.    Read More ...

free visitor counters