बदलने वाली है भीलवाड़ा की तस्वीर! लाखों पौधों के साथ हरियाली मिशन पर निकला प्रशासन, जानिए क्या है पूरा प्लान
Bhilwara Green Campaign: राजस्थान की टेक्सटाइल सिटी के रूप में पहचान रखने वाला भीलवाड़ा अब हरियाली की नई मिसाल बनने की ओर बढ़ रहा है. शहर और आसपास के क्षेत्रों को अधिक हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान की तैयारी की जा रही है. इसके लिए जिले की 17 नर्सरियों में लाखों पौधे तैयार किए गए हैं, जिन्हें आगामी पौधारोपण कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि और जलवायु संतुलन को मजबूत करना है. प्रशासन और वन विभाग की ओर से स्कूलों, सरकारी संस्थानों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण को बढ़ावा दिया जाएगा. विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाने से तापमान नियंत्रण, वायु गुणवत्ता में सुधार और जैव विविधता को संरक्षण मिलेगा. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail