टेक्नोलॉजी की नई राजधानी बनेगा हैदराबाद? गूगल का बड़ा इंटरनेशनल कैंपस तैयार, हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे अवसर

Image credit: Internet

Google Hyderabad Campus: हैदराबाद एक बार फिर भारत के प्रमुख टेक्नोलॉजी हब के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. शहर में गूगल का सबसे बड़ा इंटरनेशनल कैंपस तेजी से आकार ले रहा है, जिसमें लगभग 1500 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना से करीब 18,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार अवसरों के सृजित होने की उम्मीद है. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह कैंपस गूगल के वैश्विक संचालन, अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस निवेश से न केवल हैदराबाद के आईटी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ होगा. गूगल की यह परियोजना भारत में बढ़ते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक कंपनियों के भरोसे का प्रतीक मानी जा रही है.   Read More ...

free visitor counters