70 KM की रफ्तार से तूफानी हवाएं, 7 दिनों तक बारिश का तांडव, IMD की वॉर्निंग- तबाही मचाएगा मानसून

Image credit: Internet

Tomorrow Weather Warning: भारत में मौसम ने अचानक भयंकर करवट ले ली है. इधर मानसून की केरल तट पर आगमन, तो दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार की आंधी के साथ कुछ देर की मूसलाधार बारिश से मौसम अचानक रौद्र हो गया. ऐसा लग रहा है कि मानसून केरल से फ्लाइट में सीधे दिल्ली पहुंच गया है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले सात दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, यूपी-बिहार में भीषण लू का अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि 5 जून को देश के अधिकांश राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी बिहार से लेकर मध्य प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भयानक आंधी चलने का हाई अलर्ट है.   Read More ...

free visitor counters