डिजिटल अरेस्ट का खौफ, कोर्ट की फर्जी सुनवाई और 55 लाख साफ, सीकर में रिटायर्ड बैंककर्मी से बड़ा साइबर फ्रॉड

Image credit: Internet

Sikar Digital Arrest Case: सीकर में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 65 वर्षीय रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 55 लाख रुपये की ठगी कर ली. आरोपियों ने खुद को पुलिस, ईडी और न्यायिक अधिकारी बताकर व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर दो दिनों तक कथित पूछताछ की. उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के फर्जी केस में फंसाने, 24 मुकदमे दर्ज होने और 6.80 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का झूठा दावा किया गया. वीडियो कॉल पर कथित कोर्ट और जज दिखाकर संपत्ति जब्त करने और जमानत खारिज होने का डर पैदा किया गया. इसके बाद पीड़ित ने 30 लाख और 25 लाख रुपये दो किस्तों में ट्रांसफर कर दिए. ठगी का पता चलने पर उन्होंने सीकर साइबर थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.   Read More ...

free visitor counters