भावनगर में बारिश का कहर, बिलडी गांव बना टापू, घरों में घुसा पानी, पूरी तरह से टूटा संपर्क

Image credit: Internet

भावनगर जिले के महुवा तालुका का बिलडी गांव लगातार 24 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद चारों तरफ से पानी में घिर गया है. गांव का मुख्य संपर्क मार्ग जलमग्न होने से बिलडी पूरी तरह टापू बन गया है. कई निचले इलाकों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने से लोग अपने घरों में ही फंस गए हैं. भादरोड-कंटसार मार्ग भी क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है. प्रशासन और मामलतदार की टीम राहत कार्य में जुटी है और प्रभावित परिवारों तक फूड पैकेट और जरूरी सहायता पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. कैसा है इस पूरे इलाके का हाल, जानने के लिए देखें वीडियो...   Read More ...

free visitor counters