Video: पशुपालक नोट कर लें ये 3 सीक्रेट ट्रिक्स; दूध उत्पादन की लागत होगी 30% कम, बढ़ेगा मुनाफा

Image credit: Internet

Dairy Farmers Tips: क्या आप मवेशियों के गिरते दूध उत्पादन और महंगे फीड (दाने) से परेशान हैं? माधोपुर के वरिष्ठ पशु वैज्ञानिक डॉ.रंजन ने पशुपालकों की जेब का खर्च घटाने के लिए कमाल के टिप्स शेयर किए हैं. जिससे पशुपालन की लागत सीधे 50% तक कम हो सकती है. पहला है खरीफ के सुपरफूड की बुवाई. अप्रैल-मई के महीने में खेतों में ज्वार, बाजरा, मक्का, न्यूट्रीफीड और लोबिया जैसी हरी घास उगाएं. यह विटामिन A और प्रोटीन की खान हैं. जो बुवाई के महज 40-50 दिनों में पहली कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं. 30-40 किलो का थंब रूल. मवेशियों को हर दिन सिर्फ 30 से 40 किलो ही हरा चारा दें. इससे ज्यादा खिलाने पर अपच या गैस की समस्या हो सकती है. परोसने का सही तरीका. चारे को हमेशा छोटे टुकड़ों में काटकर सीधे जमीन के बजाय नाद (खुरली) में ही दें, ताकि गंदगी और फंगस से मवेशियों का बचाव हो सके. दो आप भी ये ट्रिक्स अपनाकर दूध उत्पादन को बढ़ा सकते हैं.   Read More ...

free visitor counters