रात में रोने पर आठ माह की बच्ची की हत्या, 3 साल बाद मां गिरफ्तार

Image credit: Internet

केरल के पत्तनमथिट्ठा जिले में अगस्त 2023 में हुई आठ महीने की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब तीन साल बाद उसकी मां मंजू (38) को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, बच्ची रात में रो रही थी, जिससे नाराज होकर शिवन नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर उसका गला दबा दिया. आरोप है कि इसके बाद मंजू, शिवन और शिवन के छोटे भाई शक्ति ने बच्ची का शव स्कूटर से ले जाकर दलदली इलाके में फेंक दिया. बच्ची का शव 12 अगस्त 2023 को मिला था. मंजू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि शिवन और शक्ति की तलाश जारी है.   Read More ...

free visitor counters