क्रिकेट में पहली बार लड़के-लड़कियां मिलकर बनाएंगे रन, 80 ओवर का अनोखा टूर्नामेंट, फौरन होगा फैसला

Image credit: Internet

What is test T20 tournament: क्रिकेट में अब जीत का फॉर्मूला बदलने वाला है! श्रीलंका में 14 से 29 नवंबर तक होने वाले ‘टेस्ट ट्वेंटी’ टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियां एक ही टीम से खेलेंगे. दोनों के बनाए रन जुड़ेंगे और जीत-हार का फैसला भी साझा प्रदर्शन से होगा. 80 ओवर के इस अनोखे प्रारूप में लाल और सफेद, दोनों गेंदों का इस्तेमाल होगा. एक ही दिन में मुकाबले के शुरुआती 40 ओवर लाल गेंद से दिन में, जबकि अगले 40 ओवर सफेद गेंद से फ्लडलाइट में खेले जाएंगे. चार महाद्वीपीय टीमों में 160 युवा क्रिकेटर शामिल होंगे.   Read More ...

free visitor counters