पुष्कर बनेगा आध्यात्मिक शक्ति का महासागर! 200 कुंड, 24 करोड़ मंत्र जाप और ऐतिहासिक गायत्री महायज्ञ का आगाज़

Image credit: Internet

Ajmer News hindi : अजमेर की पवित्र ब्रह्मा नगरी पुष्कर एक बार फिर आध्यात्मिक ऊर्जा के विराट केंद्र के रूप में उभरने जा रही है. 8 मार्च से 19 अप्रैल तक यहां पहली बार 200 कुंडीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा, जो सनातन परंपरा और वैदिक साधना का ऐतिहासिक संगम माना जा रहा है. चामुंडा माता मंदिर के समीप परहुता और सावित्री पहाड़ी के बीच आयोजित होने वाला यह महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना जागरण का महाअभियान होगा. देशभर से दो हजार से अधिक विद्वान आचार्य 24 करोड़ गायत्री मंत्रों का जाप करेंगे, वहीं 200 हवन कुंड शास्त्रीय विधि से तैयार किए जा रहे हैं. हर यजमान का विधिवत संकल्प और प्रायश्चित कर्म कराया जाएगा, जिससे आयोजन की पवित्रता और बढ़ेगी. आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ राष्ट्र कल्याण, सकारात्मक ऊर्जा और सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का अद्भुत अवसर बनेगा, जिसकी गूंज देश-विदेश तक सुनाई दे सकती है.   Read More ...

free visitor counters