हाथों में पोस्टर लेकर कैसे विपक्ष के सांसद PM की कुर्सी तक पहुंचे! किरण रिजिजू ने शेयर किया वीडियो
लोकसभा में हुए हंगामे को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में विपक्ष की कुछ महिला सांसद प्रधानमंत्री की कुर्सी के पास बैनर लेकर खड़ी नजर आ रही हैं. इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही सदन में हंगामा बढ़ गया. किरण रिजिजू ने वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सांसदों के इस व्यवहार पर गर्व कर रही है, जो संसद की मर्यादा के खिलाफ है. रिजिजू के मुताबिक, अगर भाजपा के सांसदों को बीच में न रोका गया होता और महिला सांसदों को कांग्रेस सांसदों का सामना करने दिया गया होता, तो स्थिति और बिगड़ सकती थी.रिजिजू ने कहा कि उन्होंने संसद की गरिमा और पवित्रता बनाए रखने के लिए संयम और जिम्मेदारी का परिचय दिया. उनका कहना था कि संसद किसी भी तरह के अपमानजनक व्यवहार का स्थान नहीं है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail