खाटू धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! 30 लाख भक्त, नो व्हीकल जोन, डिजिटल दर्शन और मेगा इंतजाम

Image credit: Internet

Khatushyam ji : विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी का वार्षिक फाल्गुन मेला 21 फरवरी से शुरू होने जा रहा है और इसके साथ ही आस्था, भक्ति और उत्साह का महासागर खाटू नगरी में उमड़ने की तैयारी में है. इस बार करीब 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, जिसे देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी और प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, दर्शन और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं. रींगस से खाटू तक 17 किलोमीटर मार्ग को आठ दिन के लिए नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है, ताकि पैदल यात्रियों को सुरक्षित सुविधा मिल सके. कस्बे में 44 डिजिटल स्क्रीन लगाई जा रही हैं, जिन पर बाबा के लाइव दर्शन और जरूरी सूचनाएं प्रसारित होंगी. रोडवेज की 350 से ज्यादा अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, तीन एग्जिट एरिया बनाए जाएंगे और 75 फीट ग्राउंड पर नया फुट ओवरब्रिज तैयार होगा. साथ ही नई पार्किंग व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और दिव्य दर्शन का अनुभव मिल सके.   Read More ...

free visitor counters