Video: ब्रश मारना छोड़िए, ₹5 का ये पैकेट घोलिए! 10 मिनट में सोने जैसा चमकेगा गैस का काला बर्नर
Gas Stove Burner Cleaning Tips: त्योहार पर पकवानों की लंबी फेहरिस्त के बीच सबसे ज्यादा मार पड़ती है किचन के गैस चूल्हे और बर्नर पर. तेल-मसाले और कालिख की वजह से काले पड़ चुके बर्नर को चमकाना अब घंटों की मेहनत नहीं, बल्कि महज ₹5 का कमाल है. रांची की हाउसकीपिंग एक्सपर्ट शालिनी ने एक ऐसा जादुई देसी हैक साझा किया है. जो पुराने से पुराने बर्नर को 10 मिनट में नया जैसा बना देगा. आमतौर पर पेट की गैस के लिए इस्तेमाल होने वाला इन्हो का एक छोटा पैकेट आपकी किचन की सफाई का सबसे बड़ा हथियार है. एक्सपर्ट के अनुसार इसके लिए आपको बस खौलते हुए पानी में एक चुटकी सर्फ, थोड़ा नींबू का रस और आधा पैकेट इनो मिलाना है. इस घोल में काले पड़ चुके बर्नर को बस 10 मिनट के लिए डुबोकर छोड़ दें. आपको ब्रश से रगड़ने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. सारी गंदगी और कालिख अपने आप पानी में तैरने लगेगी. खास बात यह है कि इसी बचे हुए पानी से आप अपने गैस चूल्हे की सतह को भी चमका सकते हैं. इस होली बिना मेहनत के अपने किचन को चकाचक करने का यह सबसे सस्ता और सटीक तरीका है. Read More ...
Related posts
पशुओं का डॉक्टर बनना है? जानें कौन सा कोर्स, एंट्रेंस एग्जाम और पूरी प्रक्रिया
दोस्त की गला घोंटकर की हत्या, फिर पूरी रात लाश के पास सोते रहे दो नाबालिग आरोपी
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail