Video: नशे के खिलाफ देसी ब्रह्मास्त्र! साफ होगा शरीर का जहर, पाचन भी होगा दुरुस्त

Image credit: Internet

Natural Remedy For Alcohol And Smoking Addiction: नशे की जानलेवा लत से जूझ रहे परिवारों के लिए रसोई में रखी एक मामूली सी चीज संजीवनी साबित हो रही है. आयुर्वेद के जानकार पुरुषार्थी पवन आर्य के अनुसार अजवाइन का वैज्ञानिक तरीके से तैयार काढ़ा न केवल शरीर को डिटॉक्स करता है. बल्कि नशीले पदार्थों की तलब को भी धीरे-धीरे खत्म कर देता है. इस औषधि को तैयार करने की विधि बेहद खास है. आधा किलो अजवाइन को 8 लीटर पानी में तब तक उबाला जाता है. जब तक वह घटकर 4 लीटर न रह जाए. भोजन से 10 मिनट पहले एक कप इस काढ़े का सेवन करने से शरीर में जमा विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं. एक से दो महीने का नियमित सेवन सिगरेट, शराब और गुटखे जैसी आदतों को छुड़ाने में गेमचेंजर साबित हो सकता है. अजवाइन में मौजूद थाइमोल तत्व पाचन तंत्र को इतना मजबूत कर देता है कि शरीर प्राकृतिक रूप से नशे को नकारने लगता है. यह घरेलू नुस्खा गैस, कब्ज और एसिडिटी में भी रामबाण है. विशेषज्ञ किसी भी गंभीर बीमारी की स्थिति में डॉक्टरी सलाह लेने की ताकीद भी करते हैं.   Read More ...

free visitor counters