Video: डिग्री के साथ अब कंपनी भी! प्रो.आनंद श्रीवास्तव ने बदली इंजीनियरिंग की परिभाषा

Image credit: Internet

NSUT Innovation And Entrepreneurship: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) अब सिर्फ डिग्री बांटने वाला संस्थान नहीं स्टार्टअप और रिसर्च का पावरहाउस बन चुका है. इस बड़े बदलाव के सूत्रधार हैं कुलपति प्रो.आनंद श्रीवास्तव. जिन्होंने विश्वविद्यालय की पहचान टीचिंग सेंट्रिक से बदलकर रिसर्च सेंट्रिक कर दी है. एक खास बातचीत में उन्होंने अपने सफर और यूनिवर्सिटी के कायाकल्प की कहानी साझा की. प्रो.श्रीवास्तव ने बताया कि जब उन्होंने कार्यभार संभाला, तो सबसे बड़ी चुनौती पुराने ढर्रे को बदलना था. उन्होंने छात्रों को जॉब सीकर के बजाय जॉब क्रिएटर बनने के लिए प्रेरित किया. आज NSUT के छात्र न केवल 90% से अधिक प्लेसमेंट पा रहे हैं. बल्कि बड़ी संख्या में अपने स्टार्टअप भी शुरू कर रहे हैं. मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रो.श्रीवास्तव को अनुशासन विरासत में मिला. सी-डॉट (C-DOT) के निदेशक से कुलपति तक के सफर में उन्होंने कई कड़े फैसले लिए. विदेश से आकर्षक ऑफर मिलने के बावजूद उन्होंने भारत में रहकर देश की सेवा को प्राथमिकता दी. उनका विजन स्पष्ट है टेक्नोलॉजी के इस दौर में NSUT के बच्चे सिर्फ देश नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपना नाम कमाएं.   Read More ...

free visitor counters