गुलेल से शुरू हुआ सपना, अब देश के लिए चलाएगी तीर! जोबनेर की खुशी की सफलता की कहानी हर युवा के लिए प्रेरणा

Image credit: Internet

Success Story: राजस्थान के जोबनेर की बेटी खुशी ने अपनी मेहनत, लगन और अटूट हौसले के दम पर सफलता की ऐसी कहानी लिखी है, जो हर युवा के लिए प्रेरणा बन गई है. बचपन में गुलेल से निशाना लगाने का शौक रखने वाली खुशी ने इसी रुचि को तीरंदाजी में बदला और लगातार अभ्यास से अपनी प्रतिभा को निखारा. सीमित संसाधनों के बावजूद उसने कभी हार नहीं मानी और अब अपनी शानदार उपलब्धि के दम पर भारतीय टीम की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका हासिल किया है. खुशी की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है. उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो छोटे शहरों से निकले सपने भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान बना सकते हैं.   Read More ...

free visitor counters