Video: मात्र 25 डिसमिल जमीन और हर सुबह ₹600 की कमाई! इस किसान से सीखें खेती का स्मार्ट फॉर्मूला

Image credit: Internet

Small Land High Income Farming Tips: रांची के कांके ब्लॉक में कम जमीन से ज्यादा कमाई का नया मॉडल किसानों के लिए मिसाल बन रहा है. किसान चरण महतो सिर्फ 25 डिसमिल जमीन पर बथुआ, पालक और प्याज की मिश्रित खेती कर रोज 500-600 रुपए कमा रहे हैं. खास बात यह है कि वह रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भर नहीं हैं. महतो मिट्टी में चूना, गोबर, कछुआ खाद और थोड़ी दाप मिलाकर हल्की, भुरभुरी मिट्टी तैयार करते हैं. पौधे की जड़ों में नीम तेल घोलकर डालने से कीट अपने आप दूर रहते हैं. खेत के किनारे प्याज और बीच-बीच में लहसुन की कलियां लगाने से उनकी तेज सुगंध कीड़े भगाने में मदद करती है. अच्छी धूप वाली, पानीरहित जगह चुनकर वह हर 15-20 दिन में पालक और बथुआ की तुड़ाई कर लेते हैं. रोजाना करीब 10 किलो पालक, 15 किलो बथुआ और 15 किलो प्याज सुबह-सुबह सीधे बाजार भेजकर ताजा सब्जी के प्रीमियम दाम पा रहे हैं. यह मॉडल कम लागत, कम रसायन और नियमित आमदनी का व्यावहारिक उदाहरण है.   Read More ...

free visitor counters