देश के हीरो कैप्टन स्मित मच्छर को किसने दिए कितने पैसे? जानिए डिटेल

Image credit: Internet

फ्लाई-दुबई की फ्लाइट FZ1073 में जान जोखिम में डालकर यात्रियों की सुरक्षा करने वाले कैप्टन स्मित मच्छर को देशभर से सम्मान मिल रहा है. उनकी बहादुरी के बाद कई लोगों और संस्थाओं ने नकद इनाम का ऐलान किया है. मैनकाइंड फार्मा ने सबसे बड़ी 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि घोषित की है. गुजरात सरकार ने 25 लाख रुपए दिए हैं. राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने 25 लाख रुपए का शौर्य पुरस्कार घोषित किया है. संत मोरारी बापू ने भी 21 लाख रुपए अर्पित करने का ऐलान किया. इन चार प्रमुख घोषणाओं को मिलाकर रकम 1.71 करोड़ रुपए हो गई है.   Read More ...

free visitor counters