INDIA Bloc Protest: द‍िल्‍ली में राहुल गांधी, पटना में तेजस्‍वी यादव का प्रदर्शन तो कहां हैं अख‍िलेश यादव?

Image credit: Internet

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और एसआईआर में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रदर्शन कर रहे हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पटना में विपक्षी नेताओं के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब होने के बावजूद अखिलेश यादव इस मुद्दे पर सड़क पर नहीं उतर रहे हैं. 6 अक्टूबर के राहुल गांधी के मार्च में अखिलेश कुछ मिनटों के लिए जरूर दिखे. 7 अक्टूबर के लंच और 8 अक्टूबर के प्रदर्शन में भी अखिलेश नजर नहीं आए. 30 सितंबर की इंडिया गठबंधन बैठक से भी उन्होंने दूरी बनाई थी. इस बीच कांग्रेस यूपी में सीट बंटवारे को लेकर सपा पर दबाव बना रही है और 150 से 200 सीटों की मांग कर रही है.   Read More ...

free visitor counters